Friday, 9 March 2018

विक्रम संवत २०७५ - विरोधकृत | Vikram Samvat 2075 - VirodhKrit

ॐ श्री गणेशाय नमः।
अचिन्तयाव्यक्तरूपाय निर्गुणाय गुणात्मने।
समस्त जगदाधार मूर्तये ब्रह्मणे नमः।।

सृष्टि संवत 1अरब, 95करोड़, 58लाख, 85हज़ार,119 के अंतर्गत, विक्रम संवत 2075, शक संवत 1939-40-41, कलि संवत 5119, श्रीकृष्ण संवत - 5254, सप्तऋषि संवत - 5094, श्रीबुद्ध संवत - 2641-42, श्रीमहावीर निर्वाण (जैन) संवत - 2543-44, हिजरी सन् - 1439-40, इंग्लिश सन् - 2018-19 ईस्वी, फसली सन् - 1425-26, खालसा संवत - 319-20, नानकशाही सम्वत - 549-550, सृष्टि संवत के अंतर्गत सतयुग का प्रमाण - 17लाख, 28,000, त्रेतायुग का प्रमाण - 12लाख, 96,000, द्वापरयुग का प्रमाण - 8लाख 64,000, कलियुग का प्रमाण - 4लाख 32,000 और कलियुग बीत चुका है पंचांग के अनुसार 5119 काल और अब कलियुग के 4लाख, 26,881 वर्ष बाकी बचे है, हालांकि इसे देखने के लिए हम नही रहेंगे।

विक्रम संवत 2075 विरोधकृत नाम का नव संवत्सर का फल - विक्रम संवत 2075 के शुरू में बार्हस्पत्यमान अर्थात गुरुमान से शिव (रुद्र) विंशति के अंतर्गत 9वें युग का 5वां विरोधकृत नाम का नया संवत होगा। संवत का आरंभ चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा अर्थात 18 मार्च को होगा।

विरोधकृत नाम का यह नया विक्रम संवत 2075 चैत्र मास अमावस्या की समाप्ति होने पर चैत्र मास के 4 प्रविष्टे शनिवार को शाम 6:42 पर कन्या लग्न में प्रवेश करेगा। परंतु शास्त्र नियम के अनुसार नव संवत का प्रारंभ तथा राजा आदि का निर्णय चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के वार के अनुसार ही किया जाता है। विरोधकृत नामक नव विक्रम संवत 2075 और चैत्र नवरात्रों का प्रारंभ 18 मार्च, रविवार के चैत्र के 5 प्रविष्टे को उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में होगा। वर्ष का राजा सूर्य और मंत्री शनि होगा। विरोधकृत संवत्सर का फल शास्त्रो के अनुसार इस प्रकार वर्णित किया गया है। -

खण्डवृष्टिर्भवेद् देवि सस्यहानिश्च जायते।
कोंकणे मध्यदेशेषु विरोधे चाहिमण्डले।।
विरोधकृद्वत्सरे तु परस्पर विरोधिनः।
सर्वेजनानृपाश्चैव मध्य सस्यार्धवृष्टयः।।

अर्थात - विरोधकृत नामक संवत्सर आने से वर्षभर अल्प और छिटपुट अर्थात कभी कभी, खंड वर्षा और अकाल आदि परिस्थितियों के कारण फसलों की हानि होगी। फलस्वरूप आनाज, गेंहू और चावल आदि उपयोगी फसलों के उत्पादन में कमी आएगी। परंतु यह फल तथा प्रभाव कोंकण, मध्य भूभाग तथा नागपुर मंडल अर्थात गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश आदि राज्यों में अधिक होगा। राजाओं / प्रशासकों तथा साधरण प्रजा में भी परस्पर टकराव, विरोध और प्रतिद्वंद्वता (होड़) की भावना अधिक रहेगी। उनके इस पारस्परिक विरोध तथा आवश्यक वस्तुयों के मूल्यों में अत्यधिक वृद्धि के कारण साधारण प्रजा (लोग) दुखी रहेंगे। राजनेता विवाद परायण रहेंगे अर्थात विवादों में ही फंसे रहेंगे।

रोहिणी का वास - विक्रम संवत 2075 में मेष सक्रांति का प्रवेश उत्तर भाद्रपद नक्षत्र कालीन है। इसलिये रोहिणी का वास संधि में है।
संधिसंस्थं यदा ब्राह्य भंजायते।
खण्डवृष्टिस्तदा सर्वधान्याप्तयः।।
अर्थात रोहिणी का वास संधि में होने से इस वर्ष देश मे खंड वृष्टि अर्थात असमान वर्षा होगी। कुछ प्रदेशो में अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ का प्रकोप होगा, भूस्खलन, अग्निकांड, विस्फोट आदि के कारण जन हानि होगी, धन कृषि आदि की हानि होगी कुछ प्रदेशो में बहुत कम वर्षा होने के कारण कही सूखा, कही आनाज और कही पेयजल की कमी के कारण जन व धन की हानि होगी और आनाज की कमी होगी। सब्जियों, दालों के मूल्यों में विशेष वृद्धि होगी।

संवत्सर का वास - वणिक के घर

सर्वधान्यं महर्घं स्यात् वणिक् वेश्मनि संस्थिते।

अर्थात संवत्सर का वास वणिक के घर होने से नय वर्ष में धन का प्रसार अधिक होगा। सभी जगहों पर  उपयोगी और अनुकूल वर्षा की कमी रहेगी अर्थात विपरीत जलवायु रहने से सभी आनाज, धान्य आदि के मूल्यों में और अधिक तेजी होगी। राजनीति और व्यापारादि सभी क्षेत्रों में लोभ व स्वार्थपरता बढ़ेगी। खाद्यान्न व्यवसाय में संलग्न व्यापारी वर्ग विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। सामान्य लोगों में भी लोभ-लालच का प्रभाव रहेगा।

संवत का वाहन -

राजानो विग्रह यान्ति वृष्टिनाशो महर्घता।
भूमिकम्यो भयं घोरं हयारूढे तु वत्सरे।।

विक्रम संवत 2075 का राजा सूर्य होने से संवत का वाहन अश्व (घोड़ा) होगा, जिससे देश मे कही बहुत अधिक, कही पर बहुत कम बारिश होगी अर्थात असमान बारिश होगी। कुछ प्रदेशो में ज्यादा वर्ष के कारण  भूस्खलन, बाढ़, किसानों को हानि होगी और भूकंप आदि प्राकृतिक प्रकोपों का भय रहेगा। तो कही पर अल्प वर्षा के कारण अकाल, दुर्भिक्ष जैसी परिस्थितियां रहेंगी, राजनीतिक क्षेत्रों में मतभेद और अनिश्चितताएं रहेंगी। कही उलट-फेर छत्रभंग होगा। ज्यादातर लोग बाह्य आकर्षणों में आसक्त रहेंगे। तापमान में वृद्धि होगी।

अगर आप और ऐसे लेख पढ़ना चाहते हैं और वीडियो और ऑडियो रूप में देखना चाहते हैं तो हमें इन लिंक पर जाकर फॉलो करें।

Subscribe : https://www.youtube.com/channel/UC3wzYlcG-AFqMGfpXVk6Q4Q
Subscribe : http://youtube.com/c/ytpanditji
Facebook Page Daily Posts - https://www.facebook.com/ytpanditji/
Blogger - https://ytpanditji.blogspot.com

https://youtu.be/9udjtxHNARc

No comments:

Post a Comment