Tuesday, 1 May 2018

प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष 1 मई से 15 मई तक

प्रथम (शुद्ध) ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष 1 मई से 15 मई तक
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु

ज्येष्ठ मास में सक्रांति, एकादशी, अष्टमी, गंगा-दशहरा आदि पर्वो पर श्रद्धा पूर्वक व्रत रखकर जल से पूरित घड़ा, गेहू, चावल आदि अनाज, दूध, चीनी, वस्त्र, छाता, पंखा, आम, खरबूजा आदि मौसमी फल आदि का दान करने का विशेष माहात्म्य होता है। इस मास में जितेंद्रीय रहकर अल्पाहार करते हुए सादा और सात्विक भोजन करना चाहिए। और 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' इस मंत्र का पाठ करना चाहिए और श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र, नारायण कवच आदि स्तोत्रों का पाठ करने से धन-संपत्ति, विवाह, संतान और सौभाग्य आदि की प्राप्ति होती हैं।
1 मई को श्रम दिवस है। Labour day
2 मई को श्रीनारद जयंती है और इस दिन वीणा दान करना चाहिए।
3 मई को श्रीगणेश चतुर्थी व्रत है क्योंकि चतुर्थी 3 मई को 9:05 पर लग जायेगी।
7 मई को श्रीरविन्दर नाथ टैगोर जी की जयंती है।
11 मई को अपरा एकादशी का व्रत विधिपूर्वक रखने से अज्ञानता वश किये गए अनेको पापों से मुक्ति मिलती हैं। और इसीदिन भद्रकाली एकादशी है जो कि पंजाब के कपूरथला में विशेष रूप से मनाई जाती है।
13 मई त्रयोदशी से वट वृक्ष का पूजन करके अमावस्या तक तीन दिन वटसावित्री का व्रत वैधव्य दोष की शांति हेतु स्त्रियों को करना कल्याणकारी होता है। इसीदिन प्रदोष व्रत और मासशिवरात्री का व्रत भी है।
15 मई को ज्येष्ठ भौमवती अमावस्या, भावुका अमावस्या, वटसावित्री व्रत और शनिश्चर जयंती है। इस दिन शाम के समय दशरथ जी का शनि स्तोत्र का पाठ शनि या शिव मंदिर में करने से शानिजन्य दोषों से शांति होती है।

ज्येष्ठ सक्रांति - 15 मई, मंगलवार को सुबह 5:02 पर वृष राशि मे प्रवेश करेगी। 15 मुहर्ती इस सक्रांति का पुण्यकाल अगले दिन सुबह 11:26 तक रहेगा। वार के अनुसार ध्वांक्षी और नक्षत्र के अनुसार घोरा नामक यह सक्रांति नीच, दुष्ट और व्यापारी वर्ग के लिए लाभप्रद रहेगी। चीनी और सब्जियों आदि आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में वृद्धि होगी, दुभिक्ष्य की आशंका से व्यापारी वर्ग लाभ लेंगे।

सक्रांति राशिफ़ल - यह सक्रांति मेष, वृष, सिंह, धनु और कुंभ राशि वालो के लिए लाभप्रद रहेगी। मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालो को भागदौड़ व हानि का भय होगा।

लोक-भविष्य -
2 मई को मंगल मकर राशि मे आने से धान्य, चावल आदि अनाजों में कुछ मंदी बनेगी तथा लोगों को कुछ समय तक शुभफल प्राप्त होंगे। परन्तु मंगल केतु युक्त होने से शुभ फल और लाभ विशिष्ट वर्ग को ही प्राप्त होंगे। अग्निकांड, यान-दुर्घटनाएँ, विस्फोट आदि की घटनाएं अधिक होंगी।
ज्येष्ठप्रतिपदा-कृष्णाभौमार्कबुधवासरा।
भवेद् यदयोगो लोकानां व्याधि पीड़नम्।।
अर्थात - ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मंगलवार होने से भी आगामी दिनों में कही अनावृष्टि अथवा बेमौसमी वर्षा से फसलों की होनी होगी और सामान्य लोगो को अनेक प्रकार की विचित्र व्याधियों से पीड़ा होगी।
''राज्यभ्रंशों राजयुद्धं क्लेशानां च विवर्धनम्।
अपघातोऽल्पवृष्टिश्च क्षयश्चार्थस्य भूमिजे।।''
भारत की प्रभाव राशि मकर में उच्च मंगल का राहु के साथ समसप्तक योग है। भारतीय शासनसत्ता के समक्ष महगाई, विपक्षी दल द्वारा प्रगति में बाधा, किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का पद रिक्त होना आदि से भय वाली स्थिति होगी। इस पक्ष में मंगलवारी अमावस्या भी कहीं सीमा प्रान्तों पर अशांति, दुभिक्ष, प्राकृतिक आपदा से हानि और भारी परेशानी का कारण बनेगा।

बाज़ार का रुख - 1 से 8 मई तक सोना, चांदी, तांबा, गुड़, चीनी, घी, तिलहन लगभग तेज रहेंगे। 9/10 मई के लगभग सभी वायदा बाज़ार, गेहू, चना, ज्वार, जौ, सोना, चांदी, दालवाना, तेल, तिलहन आदि में जोरदार मंदी बनेगी। 11 मई से पक्ष के अंत तक अनाजों को छोड़कर शेष बाज़ार तेज रहेंगे।

आकाश लक्षण - 1,2 और 9 से 11 और 14 और 15  मई को पूर्वी उड़ीसा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश के कुछ भागों में, हिमाचल प्रदेश, मुम्बई, भूटान, सिक्किम, असम और केरल के कुछ भागों में बादल चाल और कही पर वर्षा के योग है। 1,2,9,14 मई को वायुवेग रहेगा।

भद्रे
2 मई 8:23PM से 3 मई 9:06AM तक।
6 मई 3:56PM से 7 मई 5:12AM तक।
10 मई 10:58AM से 10 मई 11:29PM तक।
13 मई 9:46PM से 14 मई 8:47AM तक।

पंचक
8 मई 8:59PM से 13 मई 1:31PM तक।

गंडमूल
2 मई 5:38PM से 4 मई 10:33PM तक।
12 मई 1:52PM से 14 मई 12:30PM तक।



https://youtu.be/zKiNWmavKeM

No comments:

Post a Comment