Sunday, 20 May 2018

सोमवती, भौमवासरी आदि अमावस्या का महात्म्य | सोमवती, भौमवासरी आदि अमावस्या में क्या करना चाहिए?

सोमवती, भौमवासरी आदि अमावस्या का महात्म्य

https://youtu.be/n2OJkQMaFoQ

अमासोमेन संयुक्ता कदाचिद् यदि लभ्यते।
तस्यां सोमेश्वरं दृष्ट्वा कोटियज्ञफलं लभेत्।।

अर्थात सोमवार से युक्त अमावस्या का शास्त्रों में विशेष माहात्म्य कहा गया है। स्कंद पुराण के अनुसार सोमवार और अमावस्या का योग कभी-कभी होता है। इसदिन भगवान शिव के दर्शन करके पूजन आदि करने का विशेष महत्त्व होता है। विशेषकर सोमेश्वर महादेव की पूजा अर्चना करने से कोटि अर्थात करोड़ों यज्ञों का फल प्राप्त होता है।
सोमवती अमावस्या को तीर्थ स्नान, जप, पाठ और ब्राह्मणों को भोजन, वस्त्र, दक्षिणा आदि सहित दान करना विशेष पुण्यप्रद मन गया है।

अमा सोमे तथा भौमे गुरूवारे यदा भवेत्।
तत्पर्व पुष्करं नाम सूर्यपर्वशताधिकम्।।
पुरूषार्थ चिंतामणि के अनुसार, यदि अमावस्या सोमवार या मंगलवार अथवा गुरुवार को हो तो उस योग के पर्व को पुष्कर योग कहते है। इन योगों का फल सूर्यग्रहणो में किये हुए दान-पुण्य से 100 गुणा अधिक होता है।

स्नानदानादौ भौमवती अपि सोमवती समा ज्ञेया।
अमावस्या भवेद्वारे यदा भूमिसुतस्य वै।
जाह्नवी स्नान-मात्रेण गोसहस्रफलं लभेत। - हेमद्रो शातातप
हेमद्रो शातातप के अनुसार, स्नान, दान आदि पुण्य कर्मों में मंगलवारी अमावस्या भी सोमवती अमावस्या के समान मनानी चाहिए। यदि मंगलवारी अमावस्या हो तो गंगा के स्नानमात्र से सहस्र गायों के दान का फल प्राप्त होता है।

सोमवारेण संयुक्ता अमावस्या यदा भवेत्।
तत्रानन्तफलं श्राद्धं पितृणां दत्तभक्षयम्।।
सोमवार से युक्त अमावस्या हो तो वहाँ अनन्त फल देने वाली और पितृगणों को दिया हुआ श्राद्ध अक्षय होता है। सोमवती और मंगलवारी अमावस्या के विशिष्ट योग में पितृदोष शांति, सम्पदा संबंधी परेशानियां, लड़के/लड़की के विवाह में विलंब, संतान और क्लिष्ट रोगों की शांति तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में आत्म शुद्धि, स्नान दान, जप-पाठ आदि का विशेष माहात्म्य होता है। इस दिन व्रत धारण करके भगवान श्रीविष्णु और शिव पूजन, चन्द्र पूजन तथा पीपल वृक्ष की गंगाजल युक्त दुग्ध, पुष्प अक्षत, और पुष्प-फल-मिष्ठान से धूप-दीप आदि का पूजन करके 108 प्रदक्षिणा के उपरांत ब्राह्मणों को दक्षिणा सहित भोजन, वस्त्र, फलों आदि के दान करने का विशेष माहात्म्य होता है।
और लेख के लिए फॉलो करे।

https://youtu.be/n2OJkQMaFoQ


No comments:

Post a Comment